मुंबई के ताड़देव में 16 मंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
मुंबई, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026। मुंबई के ताड़देव इलाके में 16 मंजिला एक रिहायशी इमारत की तीसरी मंजिल में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, दक्षिण-मध्य मुंबई के 'एम पी मिल कंपाउंड' में 'साई लीला कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी' की तीसरी मंजिल में अपराह्न 12 बजकर 44 मिनट पर आग लग गई। उन्होंने बताया कि मुंबई अग्निशमन दल की कम से कम चार दमकल गाड़ियों एवं अन्य वाहनों को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन दल के साथ पुलिस विभाग, बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम (बेस्ट) तथा नगर निकाय वार्ड कर्मी भी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ''आग में किसी के घायल होने की अब तक कोई सूचना नहीं है।''
Similar Post
-
मणिपुर के थोबल में पेट्रोल पंप पर ग्रेनेड हमला, कोई हताहत नहीं
इंफाल, रविवार, 30 अगस्त 2026। मणिपुर के थोबल जिले में शनिवार शाम ...
-
रूस को पेट्रोल भेजने वाला प्रमुख देश बना भारत, रिफाइनरी पर हमलों से बाधित हुई आपूर्ति
नई दिल्ली, रविवार, 30 अगस्त 2026। यूक्रेन के ड्रोन हमलों के कारण ...
-
एनआईए अदालत ने आईएसआईएस से जुड़े आतंकी साजिश मामले में व्यक्ति को सुनाई सात साल की सजा
बेंगलुरु, रविवार, 30 अगस्त 2026। एनआईए की अदालत ने एक व्यक्ति को ...
