कर्नाटक में एक कार की निजी बस से भिड़ंत के बाद आग लगने से छह लोगों की मौत
यादगिर, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026। कर्नाटक के यादगिर जिले में शुक्रवार को एक कार की कथित तौर पर एक निजी बस से भिड़त हो गई जिससे छोटे वाहन में आग लग गई और छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुरपुर तालुका के शांतापुरा क्रॉस के पास हुई। प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों का हवाला देते हुए पुलिस अधीक्षक पृथ्वी शंकर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि कॉम्पैक्ट यूटिलिटी व्हीकल का टायर फट गया था, जिसके बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और एक निजी बस से भिड़ंत हो गई। इसके बाद कार (सीयूवी) में आग लग गई, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि कार में तीन बच्चों सहित कुल आठ लोग सवार थे। उन्हें इलाज के लिए यादगिर चिकित्सा विज्ञान संस्थान ले जाया गया। उनमें से छह की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी के अनुसार, कार में सवार लोग रायचूर जिले के सिरवार तालुका के निवासी हैं। यादगिर से आ रही गाड़ी रायचूर स्थित उनके गृहनगर जा रही थी, जबकि बस बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही थी। उन्होंने बताया कि बस में यात्रा कर रहे सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें समय रहते बचा लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है।
Similar Post
-
शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक सुरक्षा, यातायात प्रबंध किए गए
बेंगलुरु, मंगलवार, 02 जून 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप म ...
-
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान : जम्मू में 50 दिन में 170 से अधिक मामले दर्ज, 202 गिरफ्तार
जम्मू, मंगलवार, 02 जून 2026। जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों की त ...
-
उच्चतम न्यायालय में पांच नए न्यायाधीशों ने ली पद की शपथ
नई दिल्ली, मंगलवार, 02 जून 2026। उच्चतम न्यायालय में नियुक्त कि ...
