जम्मू कश्मीर के कठुआ में 21 किलोग्राम से अधिक अफीम जब्त, एक व्यक्ति पर मामला दर्ज
जम्मू, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026। जम्मू कश्मीर पुलिस ने कठुआ जिले में अवैध रूप से उगाए गए 21.68 किलोग्राम से अधिक अफीम के पौधे जब्त कर लिए तथा एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जम्मू कश्मीर पुलिस के एक दल ने विशिष्ट जानकारी के आधार पर बिलावर के पल्लन क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 21.68 किलोग्राम अफीम के पौधे जब्त किए और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए मौके पर ही उन्हें नष्ट कर दिया। पुलिस ने कठुआ के बिलावर तहसील के पल्लन निवासी खुशी मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बिलावर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
केजरीवाल, सिसोदिया को आबकारी मामले में पीठ में बदलाव की जानकारी दे सीबीआई: अदालत
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार ...
-
नर्मदा में दूध चढ़ाने की रस्म: एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से जवाब मांगा
भोपाल, मंगलवार, 19 मई 2026। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मध् ...
-
आंध्र प्रदेश: नायडू ने 'मछुआरों के लिए सेवा' योजना के तहत 262 करोड़ रुपये वितरित किए
तुम्मालापेंटा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 19 मई 2026। आंध्र प्रदेश ...
