जी सिनेमा पर आ रही है राहु केतु
फिल्म ‘राहु केतु’ का वल्र्ड टेलीविजऩ प्रीमियर 19 अप्रैल को रात आठ बजे ज़ी सिनेमा पर होगा। यह फिल्म दो भोले-भाले लेकिन बेहद प्यारे किरदारों ‘राहु’ और ‘केतु’ की कहानी पर केंद्रित है, जो एक लेखक की जादुई नोटबुक से निकलकर जिंदगी में आ जाते हैं और शुरू हो जाती है मस्ती, कॉमेडी और ढेर सारी हंसी। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा द्वारा निभाए गए किरदार फिल्म में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में, मस्ती, इमोशन और एडवेंचर से भरी यह फिल्म पूरे परिवार के लिए एक मजेदार अनुभव लेकर आती है।
केतु का किरदार निभा रहे पुलकित सम्राट ने कहा कि राहु केतु उन फिल्मों में से है, जिसमें आप बस खुद को छोड़ देते हैं और मजा लेते हैं। केतु का किरदार निभाना अपने आप में एक अलग ही अनुभव रहा। वह सीधा-सादा है और हमेशा अजीब हालात में फंस जाता है और यही उसे देखने में मजेदार बनाता है। इस पूरे हँगामे के बीच भी केतु में एक सादगी और सच्चाई है, जिससे मैं खुद को जोड़ पाया। वरुण के साथ काम करना बहुत मजेदार रहा और मुझे खुशी है कि अब लोग इस कहानी को अपने परिवार के साथ टीवी पर देख पाएंगे।
राहु का किरदार निभा रहे वरुण शर्मा ने कहा कि राहु केतु ऐसी फिल्म है, जिसे आप बिना ज्यादा सोचे बस एंजॉय कर सकते हैं। राहु का किरदार निभाना एक रोलरकोस्टर जैसा अनुभव रहा। वह अलग है, इमोशनल है और हर वक्त अपने आसपास हो रही चीजों को समझने की कोशिश करता रहता है। उसके पास हर सवाल का जवाब नहीं होता और यही बात उसे हमारी तरह बना देती है। मुझे राहु की सबसे अच्छी बात यह लगी कि इस पूरे उतार-चढ़ाव के बीच भी उसके भीतर बहुत सारा दिल है। पुलकित के साथ काम करना और भी मज़ेदार हो गया, क्योंकि सेट पर हमारी एनर्जी एक-दूसरे से बिल्कुल मैच करती थी। उम्मीद है कि परिवार के साथ लोग घर बैठे एक साथ हँसेंगे और ‘राहु’ के इस पागलपन भरे सफर का भरपूर मज़ा ले सकेंगे।
Similar Post
-
मां को तकलीफ न हो इसलिए कभी जिद नहीं की- रानी मुखर्जी
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को लोग उनकी दमदार अदाकारी और शानदा ...
-
मैसा में तारक पोनप्पा की एंट्री
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म मैसा को लेकर दर्शकों के बी ...
