मीरवाइज ने मानवीय आधार पर लोकसभा सदस्य शेख रशीद को रिहा करने का आग्रह किया
श्रीनगर, गुरुवार, 16 अप्रैल 2026। कश्मीर के प्रमुख मौलवी मीरवाइज उमर फारूक ने केंद्र से बारामूला के सांसद शेख अब्दुल रशीद को मानवीय आधार पर रिहा करने और उन्हें अपने बीमार पिता से मिलने की अनुमति देने का बृहस्पतिवार को आग्रह किया। रशीद आतंकवाद के लिए वित्तीय सहायता मुहैया कराने के आरोप में गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत तिहाड़ जेल में हैं। उन्हें 2019 में गिरफ्तार किया गया था। जेल में रहते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। मीरवाइज ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मैंने अस्पताल में भर्ती इंजीनियर रशीद के पिता से मुलाकात की जो गंभीर रूप से बीमार हैं। वह तिहाड़ जेल में बंद अपने बेटे से मिलने के लिए तड़प रहे।''
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि भारत और जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद ''राजनीतिक कैदियों'' और उनके परिवारों की ''मौन पीड़ा'' दिल को दहला देने वाली है। उन्होंने कहा, ''मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि वह कम से कम मानवीय आधार पर ही इंजीनियर रशीद को उनके बीमार पिता से मिलने के लिए रिहा करे।'' मीरवाइज ने रशीद के पिता खजीर मोहम्मद शेख के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। वर्ष 2024 के आम चुनावों में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में रशीद ने कद्दावर उम्मीदवारों उमर अब्दुल्ला और पूर्व मंत्री साजिद गनी लोन को हराया था।
Similar Post
-
महाराष्ट्रः बीड में बस और कार की भीषण टक्कर, 5 लोगों की घटनास्थल पर मौत
बीड, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगां ...
-
लखनऊ में लगे विवादित पोस्टर पर भड़की सपा, कहा-अखिलेश की लोकप्रियता से घबराई भाजपा
लखनऊ, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 1090 ...
-
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ यमुना सफाई अभियान में भाग लिया
नई दिल्ली, रविवार, 18 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
