‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट ने World Wide कमाए 3000 करोड़
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर-2’ ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली। इसके बाद यह 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है। जब किसी एक फिल्म की सफलता के बाद उसके एक से ज्यादा पार्ट बनाए जाते हैं, तो वह एक फ्रेंचाइजी का रूप ले लेती है। ‘धुरंधर 2’ का इंडिया नेट कलेक्शन 1,088.62 करोड़ और इंडिया ग्रॉस 1,303.37 करोड़ हो चुका है। ओवरसीज में फिल्म ने 415.25 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का वल्र्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,718.62 करोड़ पहुंच गया है। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। पांच दिसंबर, 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में करीब 1,307.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, 19 मार्च में रिलीज हुए इसके सीक्वल ने 26 दिनों में करीब 1,712 करोड़ की कमाई कर ली। इस तरह दोनों फिल्मों का कुल वल्र्ड वाइड कलेक्शन 3,000 करोड़ पहुंच गया है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
