बिहार : तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बधाई दी, तंज भी कसा

img

पटना, बुधवार, 15 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए उन पर तंज भी कसा। यादव ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा ''निर्वाचित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद से हटाने की अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने पर बधाई तथा 'चयनित' मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक शुभकामनाएं।'' उन्होंने कहा कि आशा है नए मुख्यमंत्री इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 21 वर्षों के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शासन के बाद भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सतत विकास के सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, समान प्रगति तथा मानव विकास के अनेक संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से काफी पीछे है। नेता प्रतिपक्ष ने उम्मीद जताई कि नए मुख्यमंत्री बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर सशक्त तरीके से कार्य करेंगे तथा बाहरी निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने सम्राट चौधरी को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement