‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल का टीजर रिलीज हो गया है। लोगों की उत्सुकता को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म आखिरी सवाल का दमदार टीजऱ रिलीज किया है, जो फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस और गहरा कर देता है। इसकी शुरुआत एक ऐसे सवाल से होती है जिसे पूछने की हिम्मत कम ही लोगों ने दिखाई है। साल 1934 में जब राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) के फाउंडर डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और महात्मा गांधी के बीच वह ऐतिहासिक मुलाकात हुई थी, तो असल में उनके बीच क्या बात हुई थी? टीजर में उनकी बातचीत और मुलाकात की एक बहुत ही दमदार झलक दिखाई गई है, जिसे काफी ड्रामेटिक तरीके से पेश किया गया है।
इसका अंदाज काफी बेबाक और सीधा है, जिससे लगता है कि फिल्म इतिहास के उन पन्नों को खोलने की कोशिश करेगी जो अब तक बंद थे। निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म, निखिल नंदा द्वारा प्रेजेंट की गई है और इसका निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। आखिरी सवाल के प्रोड्यूसर्स निखिल नंदा और संजय दत्त हैं, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद ने इसे को-प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक मोंटी शर्मा ने तैयार किया है और बोल कुमार विश्वास के हैं। आखिरी सवाल 08 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
