लुक्खे का वर्ल्डवाइड प्रीमियर फाइनल

img

हिमांक गौर द्वारा निर्देशित और विपुल डी. शाह तथा राजेश बहल द्वारा ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गुरिल्ला LLP के बैनर तले निर्मित, ‘ लुक्खे पंजाब के हृदय में स्थित एक रोमांच से भरपूर एक्शन ड्रामा है | लुक्खे का प्रीमियर 8 मई को प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से हिंदी में किया जाएगा, यह सीरीज़ भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी, भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ लुक्खे के दुनिया भर में प्रीमियर की तारीख 8 मई घोषित की। हिमांक गौर द्वारा निर्देशित और विपुल डी. शाह व राजेश बहल द्वारा ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गुरिल्ला LLP के बैनर तले निर्मित, लुक्खे, पंजाब की पृष्ठभूमि में बनी एक रोमांचक, काल्पनिक म्यूज़िकल एक्शन ड्रामा सीरीज़ है।

अग्रिम जोशी और देबोजीत दास पुरकायस्थ द्वारा निर्मित और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस की गई इस आठ एपिसोड की सीरीज़ में राशी खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही मशहूर भारतीय रैपर, गीतकार और गायक किंग इस सीरीज़ के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं। लुक्खे में पलक तिवारी (अपने स्ट्रीमिंग डेब्यू में) और लक्षवीर सिंह सरन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रज़ा मिश्रा अहम किरदार निभाते दिखेंगे। लुक्खे का प्रीमियर 8 मई को प्राइम वीडियो पर हिंदी में किया जाएगा, जिसे भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से स्ट्रीम किया जाएगा।

प्राइम ओरिजिनल सीरीज़, लुक्खे, एक ज़बरदस्त और काल्पनिक म्यूज़िकल एक्शन ड्रामा है, जो चंडीगढ़ की धड़कती रूह पर आधारित है जहाँ रैप कल्चर, महत्वाकांक्षा और अपराध आपस में टकराते हैं। कहानी के केंद्र में बदले और मुक्ति की एक दमदार दास्तान है, जिसमें प्रतिद्वंदी रैपर्स एमसी बदनाम (किंग) और ओजी (शिवांकित) एक बेहद निजी दुश्मनी में उलझे हुए हैं, जो कला और दुश्मनी के बीच की सीमाओं को धुंधला कर देती है। ज़बरदस्त एक्शन, गोलियों की बौछार और जोशीली म्यूज़िकल एनर्जी का मेल ‘लुख्खे’ असल में एक ऐसी कहानी है जो दर्द, प्यार और ऊँची उम्मीदों से बनी है। इसका मूल विचार है: “रैप और बदला, दोनों लाउड हैं।” “प्राइम वीडियो में हम कहानी कहने के तरीकों के साथ लगातार प्रयोग करते हुए स्तर को और ऊँचा उठाने में विश्वास रखते हैं चाहे वह विभिन्न जॉनर का मेल हो, नए फॉर्मेट्स को एक्सप्लोर करना हो, या अनोखी कहानियों को सामने लाना,”

प्राइम वीडियो, इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स, निखिल माधोक ने कहा। “लुक्खे इसी सोच का एक मजबूत उदाहरण है, जो ज़बरदस्त एक्शन और जोशीले रैप म्यूज़िक को साथ लाते हुए, रफ्तार और भावनात्मक गहराई के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर एक बिल्कुल अलग दुनिया रचती है। असल में, यह सीरीज़ बदले और मुक्ति की एक प्रभावशाली कहानी है, जो जटिल किरदारों और उनके फैसलों से आगे बढ़ती है। किंग और पलक तिवारी अपने OTT डेब्यू के साथ एक शानदार कलाकारों की टोली के साथ नजर आएंगे। हमें पूरा भरोसा है कि जब 8 मई को ‘लुक्खे’ का प्रीमियर होगा, तो भारत और 240 देशों व क्षेत्रों के दर्शक इसे ज़रूर पसंद करेंगे।”

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement