उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने गुरुद्वारा रकाबगंज में मत्था टेका
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को बैसाखी के अवसर पर यहां गुरुद्वारा रकाब गंज में मत्था टेका। उप राष्ट्रपति कार्यालय ने राधाकृष्णन के गुरुद्वारे में मत्था टेकने का एक वीडियो जारी किया, जो उनके आधिकारिक आवास से कुछ ही दूरी पर स्थित है। रबी फसल की कटाई का त्योहार बैसाखी पंजाब और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। तमिलनाडु के मूल निवासी राधाकृष्णन ने तमिल नव वर्ष पुथंडू मनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें तमिल नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
Similar Post
-
नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प ...
-
दिल्ली सरकार 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाएगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊ ...
-
दि्ल्ली एसआईआर: अल्पसंख्यक बहुल व आरक्षित सीटों पर 20-45 फीसदी नाम प्रारूप सूची से हटाए गए
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक ...
