पटनायक ने मानस रंजन मंगराज को राज्यसभा में बीजद का नेता नियुक्त किया
भुवनेश्वर, सोमवार, 13 अप्रैल 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने सांसद मानस रंजन मंगराज को राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है। मंगराज पिछले सप्ताह पद से इस्तीफा देने वाले सस्मित पात्रा का स्थान लेंगे। वहीं, सुलता देव को राज्यसभा में बीजू जनता दल संसदीय दल की उपनेता और मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। इस क्षेत्रीय दल के राज्यसभा में छह सदस्य हैं, जबकि लोकसभा में कोई सदस्य नहीं है। पटनायक ने बारह अप्रैल को राज्यसभा के सभापति को लिखे पत्र में कहा, "कृपया राज्यसभा में बीजू जनता दल के नवनियुक्त नेताओं को विधिवत आधिकारिक मान्यता प्रदान करें।" ये नियुक्तियां 16 मार्च, 2026 को हुए राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर की गई हैं। सस्मित पात्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में मंगराज और देव को बधाई दी।
उन्होंने पोस्ट में कहा, "मानस रंजन मंगराज जी को राज्यसभा में बीजद संसदीय दल के नेता के रूप में और सुलता देव जी को उप नेता एवं मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई।" उन्होंने कहा, "मैं ओडिशा के व्यापक हित के लिए उनके नेतृत्व में मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं इस अवसर पर माननीय पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर अटूट विश्वास दिखाया और मुझे राज्यसभा में बीजद के नेता के रूप में सेवा करने का दायित्व सौंपा।'' उन्होंने कहा, ''मैं उनके दृष्टिकोण और बीजू जनता दल की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ हूं। मैं उनके मार्गदर्शन का ऋणी हूं और अपनी पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतों को कायम रखूंगा।"
Similar Post
-
भारतीय नौसेना कोच्चि में 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' आयोजित करेगी
कोच्चि, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। भारतीय नौसेना 20 से 23 जुलाई तक कोच ...
-
कांग्रेस ने त्रिपुरा में जनगणना कार्य से सरकारी शिक्षकों को हटाने की मांग की
अगरतला, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को मांग ...
-
छड़ी-मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की वार्षिक यात्रा 29 जुलाई को होगी
श्रीनगर, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी क ...
