केंद्र सरकार और 19 राज्य मेरे खिलाफ एकजुट हैं, मैं आम जनता के लिए अकेले लड़ रही हूं: ममता
सूरी (पश्चिम बंगाल), सोमवार, 13 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार और 19 राज्य उनके खिलाफ एकजुट हो गए हैं और वह अकेले ही आम जनता के लिए संघर्ष कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की देश के 19 राज्यों में सरकार है। बीरभूम जिले के सूरी में एक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने कहा कि भाजपा दिल्ली की ताकतों का उपयोग करके पश्चिम बंगाल चुनाव नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा, ''पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 226 से अधिक सीटें हासिल करेगी।'' बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण युवाओं को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे।
Similar Post
-
नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प ...
-
दिल्ली सरकार 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाएगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊ ...
-
दि्ल्ली एसआईआर: अल्पसंख्यक बहुल व आरक्षित सीटों पर 20-45 फीसदी नाम प्रारूप सूची से हटाए गए
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक ...
