दिल्ली : द्वारका की रिहायशी इमारत में आग लगी, तीन लोगों को निकाला गया
नई दिल्ली, सोमवार, 13 अप्रैल 2026। दिल्ली में द्वारका के सेक्टर पांच इलाके में स्थित आठ मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद सोमवार सुबह तीन लोगों को वहां से निकाला गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह सात बजकर 33 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि इमारत की ऊपरी मंजिलों से एक परिवार के तीन लोगों को निकाला गया जिनकी पहचान पी.सेनगुप्ता (65), एसएस सेनगुप्ता (60) और गौरव सेनगुप्ता (22) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि इमारत की चिमनी शाफ्ट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। अधिकारी ने कहा, "दूसरी मंजिल पर स्थित शाफ्ट में बिजली की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने का संदेह है और आग सातवीं मंजिल तक फैल गई।" उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घरेलू सामान के नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।
Similar Post
-
जनार्दन पासवान को लोजपा (रामविलास) की झारखंड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
रांची, बुधवार, 26 अगस्त 2026। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-रामविला ...
-
न्यायमूर्ति मेहता का सीजेआई को राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ पत्र
नई दिल्ली, बुधवार, 26 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ...
-
रक्षाबंधन से पहले गुजरात राज्य परिवहन निगम ने अपने बेड़े में 101 नयी बसें शामिल कीं
गांधीनगर, बुधवार, 26 अगस्त 2026। राज्य सरकार ने बुधवार को रक्षा ...
