महबूबा ने मणिपुर में हुए हमले की निंदा की
श्रीनगर, रविवार, 12 अप्रैल 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मणिपुर में एक घर पर हुए हमले की शनिवार को कड़ी निंदा करते हुए इसे भयावह बताया। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने मंगलवार को एक घर पर बम से हमला किया था, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के कारण राज्य में विरोध प्रदर्शन हुए। मुफ्ती ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मणिपुर में दो निर्दोष बच्चों की मौत होने की घटना अत्यंत निंदनीय और भयावह है।'' किसी का नाम लिए बिना, उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर ''पूरी तरह से चुप्पी'' साधी जा रही है, जो और भी अधिक चिंताजनक है। उन्होंने कहा, ''इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि सत्ता में बैठे लोग पूरी तरह से चुप हैं और कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जो बुनियादी मानवाधिकारों और न्याय की बजाय राजनीतिक प्रचार अभियानों को प्राथमिकता दे रहे हैं। लोगों को उपेक्षित समझा जाता है और केवल चुनाव के समय ही उन्हें लुभाया जाता है। संकट के समय उनकी सुरक्षा को आसानी से नजरअंदाज कर दिया जाता है।''
Similar Post
-
नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प ...
-
दिल्ली सरकार 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाएगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊ ...
-
दि्ल्ली एसआईआर: अल्पसंख्यक बहुल व आरक्षित सीटों पर 20-45 फीसदी नाम प्रारूप सूची से हटाए गए
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक ...
