एसआईआर हाल के समय का देश का सबसे बड़ा घोटाला है: ममता बनर्जी
कोलकाता, रविवार, 12 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देती है और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को हाल के दिनों में "देश का सबसे बड़ा घोटाला" करार दिया। बनर्जी ने पूर्वी बर्धमान जिले के खंडघोष में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि अगर भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई तो वह वहां की जनता से ''सब कुछ छीन लेगी।'' बनर्जी ने कहा, "भाजपा चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देती है। लेकिन मतदान समाप्त होते ही वे अपने वादे भूल जाते हैं। बिहार चुनाव में यही देखने को मिला।"
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए मतदान प्रक्रिया में हेरफेर करने की कोशिश करेगी और लोगों से सतर्क रहने और मतदान मशीन पर नजर रखने का आग्रह किया। बनर्जी ने कहा, "मतदान मशीन के प्रति सतर्क रहें। भाजपा ने धीमी गति से मतदान और धीमी मतगणना की योजना बनाई है। उनकी सभी योजनाओं को विफल करें।" उन्होंने कहा, "एसआईआर हाल के समय में देश का सबसे बड़ा घोटाला है," और भविष्यवाणी की कि केंद्र में भाजपा सरकार 2026 में गिर जाएगी। उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया जानती है कि आपकी सरकार 2026 में गिर जाएगी। तब हम आपकी सरकार द्वारा लाए गए सभी जनविरोधी कानूनों को रद्द कर देंगे।"
Similar Post
-
नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प ...
-
दिल्ली सरकार 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाएगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊ ...
-
दि्ल्ली एसआईआर: अल्पसंख्यक बहुल व आरक्षित सीटों पर 20-45 फीसदी नाम प्रारूप सूची से हटाए गए
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक ...
