आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ज्योतिराव फुले को सामाजिक क्रांति का जनक बताया
अमरावती, शनिवार, 11 अप्रैल 2026। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को जातिवाद और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले समाज सुधारक ज्योतिराव फुले को सामाजिक क्रांति का जनक करार दिया। मुख्यमंत्री ने फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि वह हमेशा एक प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। फुले का जन्म 11 अप्रैल, 1827 को हुआ था और उन्होंने अपना जीवन पिछड़े समुदायों और महिलाओं की शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। उनका निधन 28 नवंबर, 1890 को हुआ। नायडू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में फुले को सामाजिक क्रांति का जनक बताते हुए कहा, ''जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ने और दलितों तथा महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले फुले हमेशा हमारे लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।'' नायडू ने कहा कि फुले द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना सभी लोगों का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने अपने अस्थायी कार्यालय में फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Similar Post
-
नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प ...
-
दिल्ली सरकार 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाएगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊ ...
-
दि्ल्ली एसआईआर: अल्पसंख्यक बहुल व आरक्षित सीटों पर 20-45 फीसदी नाम प्रारूप सूची से हटाए गए
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक ...
