पटियाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं, जांच जारी
पटियाला, गुरुवार, 09 अप्रैल 2026। पंजाब के पटियाला में कई स्कूलों को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्ते और पुलिस दल स्कूलों की ओर तुरंत रवाना हुए। उन्होंने बताया कि परिसर में तलाशी अभियान जारी है। यह खबर हाल के हफ्तों में पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों से मिली ऐसी ही धमकियां मिलने की खबरों के बाद आई है, जिनमें बाद में यह ईमेल झूठे साबित हुए थे। कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले थे, लेकिन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मंत्री ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों का खंडन किया
इरोड (तमिलनाडु), रविवार, 05 जुलाई 2026। तमिलनाडु के मंत्री के ए स ...
-
महाराष्ट्र : ऑनलाइन गेमिंग के जरिये व्यक्ति से 1.36 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
ठाणे, रविवार, 05 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑनलाइ ...
-
आईसीएमआर-एमआईएनडीएस को 'ई-गवर्नेंस' के लिए स्वर्ण पुरस्कार मिला
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान ...
