पश्चिम एशिया युद्ध से अमेरिका को वास्तव में क्या हासिल हुआ? : मुख्यमंत्री अब्दुल्ला
जम्मू, बुधवार, 08 अप्रैल 2026। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को अमेरिका-ईरान युद्धविराम के परिणामों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि लगभग 40 दिन के संघर्ष के बाद अमेरिका ने आखिर क्या हासिल किया। मुख्यमंत्री ने युद्धविराम के तहत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोले जाने की खबरों पर 'एक्स' पर 'हैशटैग अनजस्टवॉर'' (अन्यायपूर्ण युद्ध) के साथ एक पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी है। पोस्ट में उन्होंने कहा, "तो युद्धविराम एक ऐसे जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की अनुमति देता है, जो युद्ध शुरू होने से पहले भी सभी के उपयोग के लिए खुला था और स्वतंत्र रूप से उपलब्ध था। इस 39 दिवसीय युद्ध से अमेरिका को वास्तव में क्या हासिल हुआ?"
अमेरिका और ईरान पाकिस्तान की मध्यस्थता में युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं, जिसके तहत वाशिंगटन और तेहरान के प्रतिनिधिमंडलों के शुक्रवार को इस्लामाबाद में मिलने की उम्मीद है। यह एक मार्च के बाद से युद्धरत देशों के बीच पहला खुला राजनयिक संपर्क होगा। ईरान, अमेरिका और इज़राइल ने बुधवार को दो सप्ताह के लिए अस्थायी संघर्ष विराम पर सहमति जताई। पश्चिम एशिया युद्ध ने पूरे क्षेत्र और वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित किया है। हालांकि, इस युद्धविराम पर सहमति के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरानी सभ्यता को नष्ट करने की अपनी धमकियों से पीछे हट गए हैं।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मंत्री ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों का खंडन किया
इरोड (तमिलनाडु), रविवार, 05 जुलाई 2026। तमिलनाडु के मंत्री के ए स ...
-
महाराष्ट्र : ऑनलाइन गेमिंग के जरिये व्यक्ति से 1.36 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
ठाणे, रविवार, 05 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑनलाइ ...
-
आईसीएमआर-एमआईएनडीएस को 'ई-गवर्नेंस' के लिए स्वर्ण पुरस्कार मिला
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान ...
