मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुंबई मेट्रो लाइन नौ के पहले चरण का उद्घाटन किया
मुंबई, मंगलवार, 07 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को दहिसर पूर्व से काशीगांव तक मुंबई मेट्रो लाइन नौ के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह मेट्रो लाइन ठाणे जिले के मीरा-भायंदर को मुंबई से जोड़ती है। इस मेट्रो लाइन की सेवाएं बुधवार से शुरू होंगी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने दहिसर पूर्व से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक और मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े के साथ काशीगांव तक यात्रा की। इसके साथ ही, मुंबई में अब पांच मेट्रो कॉरिडोर परिचालन में हैं। इनमें घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा मार्ग पर मेट्रो लाइन-1 परिचालित है। वहीं, अंधेरी पश्चिम-दहिसर पूर्व के बीच लाइन-2ए और दहिसर पूर्व-अंधेरी पूर्व के बीच लाइन-7 हैं।
इसके अलावा, इसमें 'एक्वा लाइन' के नाम से प्रसिद्ध मेट्रो लाइन-3 भी शामिल है, जो दक्षिण मुंबई के कोलाबा को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र (सीप्ज़) से जोड़ती है। मेट्रो लाइन-9 का पहला चरण 5.6 किलोमीटर लंबा 'एलिवेटेड' मार्ग है, जिसमें दहिसर पूर्व, पांडुरंगवाड़ी, मिरगांव और काशीगाव सहित चार स्टेशन शामिल हैं। यह उस बड़े कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसे आगे चलकर मीरा-भायंदर तक विस्तारित किया जाएगा।
Similar Post
-
राम मंदिर और अन्य स्थानों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच क्यों नहीं की गई : सुले
नासिक, शनिवार, 11 जुलाई 2026। राकांपा (शरदचंद्र पवार) की कार्यका ...
-
राममंदिर में चढ़ावे की 'चोरी' महापाप है, उसकी शीर्ष अदालत की निगरानी में जांच हो: कन्हैया कुमार
मुंबई, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अय ...
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने न्यायिक जांच कराने की मांग की
शिमला, शनिवार, 11 जुलाई 2026। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने ...
