राणाबाली की टीम ने खास वीडियो से रश्मिका मंदाना पर लुटाया प्यार
रश्मिका मंदाना के जन्मदिन के मौके पर फिल्म राणाबाली के मेकर्स ने एक खास वीडियो शेयर किया है और उन्हें एक प्यारा सा मैसेज दिया है। यह वीडियो रश्मिका के किरदार जायम्मा के बनने के पीछे की कुछ झलकियां दिखाता है। वीडियो में साफ़ दिखता है कि इस ऐतिहासिक किरदार को निभाने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत और लगन दिखाई है, चाहे वो उनका लुक हो या किरदार की इमोशनल गहराई। विजुअल्स को देखकर पता चलता है कि उन्होंने इस परफॉरमेंस में अपना दिल और जान लगा दी है। यह फिल्म उनके रियल-लाइफ पार्टनर विजय के साथ उनकी वापसी भी है, जिनसे उन्होंने हाल ही में शादी की है। मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उस इंसान के लिए जो अपनी चमक और प्यारी मुस्कान से दुनिया में रंग भर देती है हमारी जायम्मा उर्फ रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।
फिल्म राणाबाली एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है जो भारत के अतीत की कुछ अनसुनी सच्ची घटनाओं को पर्दे पर उतारती है। इसमें विजय देवरकोंडा औपनिवेशिक भारत (ब्रिटिश राज) के बैकड्रॉप पर एक खूंखार योद्धा के रूप में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी जायम्मा का किरदार निभा रही हैं। राहुल संकृत्यान द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज के सहयोग से माइथ्री मूवी मेकर्स के वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी द्वारा प्रोड्यूस की गई रणबाली में रश्मिका मंदाना फीमेल लीड के तौर पर नजऱ आएंगी। यह फिल्म विजय देवरकोंडा के साथ उनकी वापसी है, जो पर्दे पर एक दमदार जोड़ी होने का वादा करती है। फिल्म में कलाकारों की एक मजबूत फौज है, जिसमें इंटरनेशनल एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू भी शामिल हैं, जो इसे ग्लोबल लेवल पर और भी खास बनाते हैं। रणबाली 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Similar Post
-
राणाबाली की टीम ने खास वीडियो से रश्मिका मंदाना पर लुटाया प्यार
रश्मिका मंदाना के जन्मदिन के मौके पर फिल्म राणाबाली के मेकर्स ने एक ...
-
जैकी श्रॉफ ने दिवंगत सुचित्रा सेन को याद किया
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने दिवंगत बांग्ला अभिनेत्री सुचित्रा सेन की 95वी ...
