जैकी श्रॉफ ने दिवंगत सुचित्रा सेन को याद किया
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने दिवंगत बांग्ला अभिनेत्री सुचित्रा सेन की 95वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। छह अप्रैल 1931 को जन्मीं सेन का 17 जनवरी 2014 को कोलकाता में श्वसन तंत्र संक्रमण के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनका बचपन का नाम रोमा दासगुप्ता था। श्रॉफ ने सोमवार को 'इंस्टाग्राम' पर अभिनेत्री की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, "सुचित्रा सेन जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं।"
सेन ने 1952 में बांग्ला फिल्म "शेष कोथाय" से अभिनय की शुरुआत की और 1953 की हिट फिल्म "शाढ़े चुअत्तर" (साढ़े चौहत्तर) से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और "देवदास" (1955) व "सप्तपदी" (1961) जैसी फिल्मों में अपने यादगार किरदारों के लिए जानी जाती हैं। वह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री थीं। उन्हें 1963 में मॉस्को अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म "सात पाके बंधा" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सिल्वर पुरस्कार मिला था। बांग्ला सिनेमा की "महानायिका" के रूप में मशहूर सुचित्रा सेन ने अपने अभिनय के जरिए भारतीय फिल्मों में महिलाओं के किरदारों को नयी पहचान दी।
Similar Post
-
रक्तांचल सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज
अभिनेता क्रांति प्रकाश झा अभिनीत चर्चित वेब सीरीज रक्तांचल के तीस ...
-
अभिनेत्री काजल अग्रवाल 'द इंडिया स्टोरी' के साथ तैयार
अभिनेत्री काजल अग्रवाल दर्शकों पर जादू चलाने के लिए तैयार हैं। उनक ...
-
24 को रिलीज होगा रामायणम् का ट्रेलर
निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् का ट्रेल ...
