राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर अपनी आवाज दबाने का लगाया आरोप
नई दिल्ली, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आरोप लगाते हुए कहा पार्टी उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। चड्ढा ने राज्यसभा के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो साझा कर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी मुझे संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं और शायद मैं ऐसे विषय उठाता हूं, जो आमतौर पर संसद में नहीं उठाए जाते लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई अपराध किया है? क्या मैंने कोई गलती की है? क्या मैंने कुछ गलत किया है? मैं यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि आप ने राज्यसभा सचिवालय से कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने से रोका जाए।
उन्होंने कहा कि अब कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? जब भी मैं बोलता हूं, मैं देश के आम आदमी की बात करता हूं। एयरपोर्ट पर महंगे खाने का मुद्दा, जोमैटो-ब्लिंकिट डिलीवरी राइडर्स की समस्या, खाने में मिलावट का मुद्दा, मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, कंटेंट क्रिएटर्स पर स्ट्राइक का मुद्दा, टेलीकॉम कंपनियों द्वारा 12 महीनों में 13 बार रिचार्ज कराने का मुद्दा समेत अन्य मुद्दे संसद में उठाए हैं। आप नेता ने कहा कि और इन मुद्दों को उठाने के बाद देश के आम आदमी को फायदा हुआ लेकिन इससे आम आदमी पार्टी को क्या नुकसान हुआ? कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? कोई मेरी आवाज क्यों दबाना चाहेगा? खैर, आप लोग मुझे असीम प्यार देते हैं. जब भी मैं आपके मुद्दे उठाता हूं, आप मेरा हौसला बढ़ाते हैं इसके आप सभी का आभार करते हैं। उल्लेखनीय है कि आप ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व में बदलाव करते हुए श्री चड्ढा को उपनेता के पद से हटाकर उनकी जगह पर पंजाब से पार्टी सांसद अशोक मित्तल को पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है।
Similar Post
-
केंद्र की दोषपूर्ण नीतियों के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा: अभिषेक बनर्जी
कोलकाता, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ ने ...
-
संविधान खतरे में है, सपा ग्राम स्तर पर आंबेडकर जयंती मनाएगी: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अख ...
-
राघव चड्ढा दबाव में काम कर रहे थे : भगवंत मान
चंडीगढ़, शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत म ...
