‘तू मेरी जिंदगी’ के लिए मनाली पहुंचे कार्तिक आर्यन

img

कुल्लू-मनाली की वादियां कट, एक्शन, कैमरा से गूंज उठी हैं। एक बार फिर बालीवुड सितारे व निदेशक अनुराग बसु मनाली पहुंचे हैं। श्रीनगर में शूटिंग के बाद फिल्म यूनिट सीधे सोमवार को मनाली पहुंची। सोमवार को मनाली पहुंचने पर फिल्म के सीन देव लोक में फिल्माए गए। फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन और साउथ अभिनेत्री श्रीलीला नजर आएंगे। एक सप्ताह तक फिल्म की शूटिंग मनाली व लाहुल में शूट की जाएगी।

अपने पसंदीदा अभिनेता कार्तिक आर्यन की झलक पाने को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह है। पर्यटन सीजन के बीच शूटिंग ने मनाली की रौनक को और बढ़ा दिया है। होटल व्यवसायियों और स्थानीय कारोबारियों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। फिल्हाल फिल्म का नाम ‘तू मेरी जिंदगी’ बताया जा रहा है।

आज जाणां-नग्गर में शूटिंग

स्थानीय को-ऑडिनेटर अनिल कायस्था की माने तो एक सप्ताह तक मनाली और लाहुल में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। मंगलवार को जाणां व नग्गर में फिल्म के सीन फिल्माए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को भी फिल्म में काम करने का मौका मिला है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement