छह नामों से जानी जाती थीं मीना कुमारी
अपने संजीदा अभिनय से दर्शकों के दिलों को छू लेने वाली महान अदाकारा मीना कुमारी रील लाइफ में.. ट्रेजडी क्वीन.. के नाम से मशहूर हुईं, लेकिन रियल लाइफ में वह छह नामों से जानीं जाती थीं। मुंबई में 01 अगस्त, 1932 को एक मध्यम वर्गीय मुस्लिम परिवार मे मीना कुमारी का जब जन्म हुआ तो पिता अलीबख्श और मां इकबाल बानो ने उनका नाम रखा .माहजबीं.. । बचपन के दिनों में मीना कुमारी की आंखे बहुत छोटी थीं, इसलिए परिवार वाले उन्हें चीनी कहकर पुकारा करते थे। ऐसा इसलिए कि चीनी लोगों की आंखे छोटी हुआ करती हंै। लगभग चार वर्ष की उम्र में ही मीना कुमारी ने फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया। प्रकाश पिक्चर के बैनर तले बनी फिल्म लेदरफेस में उनका नाम रखा गया बेबी मीना। इसके बाद मीना ने बच्चों का खेल में बतौर अभिनेत्री काम किया। इस फिल्म में उन्हें मीना कुमारी का नाम दिया गया। मीना कुमारी को फिल्मों अभिनय करने के अलावा शेरो-शायरी का भी बेहद शौक था। इसके लिए वह नाज उपनाम का इस्तेमाल करती थीं। मीना कुमारी के पति कमाल अमरोही प्यार से उन्हें मंजू कहकर बुलाया करते थे। अपने संजीदा अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाली मीना कुमारी ने 31 मार्च, 1972 को दुनिया को अलविदा कह दिया।
Similar Post
-
रक्तांचल सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज
अभिनेता क्रांति प्रकाश झा अभिनीत चर्चित वेब सीरीज रक्तांचल के तीस ...
-
अभिनेत्री काजल अग्रवाल 'द इंडिया स्टोरी' के साथ तैयार
अभिनेत्री काजल अग्रवाल दर्शकों पर जादू चलाने के लिए तैयार हैं। उनक ...
-
24 को रिलीज होगा रामायणम् का ट्रेलर
निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् का ट्रेल ...
