राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किए
जयपुर, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने 12 वीं कक्षा के कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय (स्ट्रीम) के परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किए। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ये परीक्षा परिणाम जारी किए और अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विज्ञान संकाय में पांच छात्र 99.80 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। कला संकाय में तीन छात्रों ने 99.60 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में एक छात्रा 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रही है। इसके अनुसार, 2026 के शैक्षणिक सत्र के लिए कला संकाय में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.54 प्रतिशत, वाणिज्य में 93.64 प्रतिशत और विज्ञान में 97.52 प्रतिशत रहा। अधिकारियों ने बताया कि कला व विज्ञान संकाय में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया जबकि वाणिज्य में छात्रों का सफलता प्रतिशत अधिक रहा। बोर्ड ने बताया कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 11 मार्च को समाप्त हुईं जिसमें 9.10 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण करवाया था।
Similar Post
-
उप्र में मेधावी स्नातक छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
लखनऊ, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक् ...
-
डीयू ने एनईपी के तहत एक साल के पीजी कार्यक्रम में दाखिले की शुरुआत की
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहली ...
-
दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2026-27 सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया, 28 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी ...
