‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने आठ महीने तक हर दिन की कड़ी मेहनत
दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार रामचरण ने फिल्म ‘पेड्डी’ के लिये आठ महीने तक हर दिन कड़ी मेहनत की है। ‘पेड्डी’ 2026 की सबसे ज्यादा अवेटेड फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। जब से इस फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है, फैंस और इंडस्ट्री के बीच इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने हाल ही में ‘पेड्डी पहलवान’ की झलक दिखाई है, जिसमें राम चरण का कुश्ती के लिए गजब का ट्रांस्फॉर्मेशन दिखा है, और यह वाकई इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन ट्रांस्फॉर्मेशन्स में से एक है। जहां हम राम चरण को एकदम अलग फिजीक में देख रहे हैं, वहीं निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने उनके इस सफर के बारे में बताया है। बुच्ची बाबू सना ने रामचरण के इस नए लुक के पीछे की ट्रेनिंग के बारे में डिटेल में बताया। उन्होंने कहा, “रामचरण ने बहुत मेहनत की है, एक पहलवान जैसी बॉडी पाने के लिए लगभग आठ महीने तक हर दिन ट्रेनिंग की। उनका अनुशासन सिर्फ ट्रेनिंग तक ही सीमित नहीं था, अयप्पा दीक्षा के दौरान उन्होंने मांसाहारी खाने से भी पूरी तरह दूरी बनाए रखी।”
Similar Post
-
‘महाकाली’ में दैत्य गुरू शुक्राचार्य के रोल में नजर आएंगे अक्षय खन्ना
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना के करियर का ग्राफ फिल्म ‘धुरंधर’ की स ...
-
सोशल मीडिया के दबाव में मत आइए, खुद को अपनाइए- कुब्रा सैत
मुंबई एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दिखन ...
-
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने आठ महीने तक हर दिन की कड़ी मेहनत
दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार रामचरण ने फिल्म ‘पेड्डी’ के ...
