रुपए का स्तर अर्थव्यवस्था के संकेत के अनुसार : सीतारमण
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। सरकार ने कहा है कि रुपए में गिरावट को लेकर चिंता की जरूरत नहीं है क्योंकि यह अर्थव्यवस्था के संकेतों के हिसाब से सही चल रहा है और देश की अर्थव्यवस्था सभी मानदंडों पर मजबूती से आगे बढ़ रही है। वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में बैंकों की सूचना देने संबंधी एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि बैंकों में गोपनीयता महत्वपूर्ण है और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के अधिनियम के भी अपने नियम है। उसमें सारी जानकारियों को देने के बारे में विशेष नियम है।
बैंक के वही आंकड़े शेयर किये जा सकते हैं जहां ज़रूरी और जिनकी जरूरत होती है। डाटा सिक्योरिटी को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत बैंक सख्त नियमों का पालन करते हैं। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रुपए में गिरावट संबंधी सवाल पर कहा कि रुपए का गिरना कई बातों पर निर्भर करता है जिसमें विनिर्माण क्षेत्र का विकास तथा अन्य कई क्षेत्रों में जारी विकास प्रक्रिया है। उनका कहना था कि अर्थव्यवस्था के जो संकेत हैं उनके हिसाब से रुपये में तेजी या गिरावट आती है और हमारे यहां अर्थव्यवस्था में विकास में संकेत तेजी से और सही दिशा ने बढ़ रहे हैं। श्रीमती सीतारमण ने कहा कि रुपए का स्तर ठीक चल रहा है। उनका कहना था कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था ठीक चल रही है और रुपए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा के अनुपात में ठीक है। रुपए को वर्तमान माहौल में कमजोर बताना उचित नहीं है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
