तमिलनाडु: स्टालिन 31 मार्च को तिरुवरूर से चुनाव प्रचार के पहले चरण की शुरुआत करेंगे
चेन्नई, रविवार, 29 मार्च 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 31 मार्च को तिरुवरूर निर्वाचन क्षेत्र से अपने चुनाव प्रचार के पहले चरण की शुरुआत करेंगे। पार्टी ने रविवार को यह जानकारी दी। तिरुवरूर, द्रमुक के दिवंगत नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का गृह नगर है। पार्टी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्टालिन द्रमुक और गठबंधन दलों के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री 31 मार्च से दो अप्रैल तक द्रमुक और इसके नेतृत्व वाले गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
