नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार
काठमांडू, शनिवार, 28 मार्च 2026। नेपाल में पुलिस ने शनिवार सुबह नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली तथा पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार कर लिया लिया। स्थानीय मीडया के अनुसार यह कार्रवाई पिछले साल 8 और 9 सितंबर को हुए 'जेन-जी' विरोध प्रदर्शनों के दौरान की गई कथित हिंसक कार्रवाई से जुड़ी है। इस आंदोलन के दौरान 19 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस की एक टीम ने शनिवार तड़के यह कार्रवाई की। उन्हें एक सुरक्षा घेरे में लेकर काठमांडू ले जाया गया। ओली सरकार में गृह मंत्री रहे रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Similar Post
-
नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार
काठमांडू, शनिवार, 28 मार्च 2026। नेपाल में पुलिस ने शनिवार सुबह ...
-
ट्रम्प ने ईरान के ऊर्जा संयंत्र पर हमले को 10 दिनों के लिए किया स्थगित
वाशिंगटन, गुरुवार, 26 मार्च 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट ...
-
बालेंद्र शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री नियुक्त
काठमांडू, गुरुवार, 26 मार्च 2026। नेपाल में राष्ट्रपति राम चंद् ...
