विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार मिलकर बनाएंगे 'ऑपरेशन सिंदूर'
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। दरअसल, दोनों मिलकर टेरर अटैक-बेस्ड फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' लेकर आ रहे हैं। दोनों की यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों की किताब से प्रेरित है। विवेक अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस बात की पुष्टि करते हुए लंबा-चौड़ा नोट पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी यह फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. 'टाइनी' ढिल्लों की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर आधारित है विवेक अपने नोट पर लिखते हैं, "भूषण कुमार और मैंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए हाथ मिलाया है।
यह वह कहानी है, जिसने पूरे उपमहाद्वीप की सुरक्षा की परिभाषा ही बदल दी और पाकिस्तानी के परमाणु झूठ को बेनकाब किया है।" उन्होंने कहा, "यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडिया डीप स्ट्राइक इनसाइड पाकिस्तान पर आधारिक है।" निर्देशक ने इस बात पर जोर देते हुए बताया कि फिल्म का मकसद उन सच्ची घटनाओं को बड़े पर्दे पर लाना है जो भारत की सुरक्षा को मजबूत बनाने में अहम रोल निभाती हैं। निर्देशक ने कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बनी है बल्कि हकीकत को लोगों तक पहुंचाने के लिए है।
निर्देशक ने लिखा, "फिल्म की कहानी पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित है और इसके लिए भारतीय सशस्त्र बलों के कई हिस्सों के साथ मिलकर गहन रिसर्च की गई है। यह कहानी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। शोर मचाने के लिए नहीं बल्कि सच्चाई को सामने लाने के लिए: तथ्यों, स्पष्टता और सिनेमा के जादू के साथ।" विवेक रंजन अग्निहोत्री का निर्माण टी-सीरीज और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन के जरिए होगा। हालांकि, फिल्म को लेकर बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। विवेक रंजन अग्निहोत्री इससे पहले भी गंभीर मुद्दों पर कई फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। वह 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के जरिए कश्मीरी पंडितों के दर्द को सामने ला चुके हैं। वहीं, 'द बंगाल फाइल्स' के जरिए पश्चिम बंगाल में हिंदू नरसंहार की स्थिति को भी सामने ला चुके हैं।
Similar Post
-
नागबंधम की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी सिनेमाघरों में
अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी फिल्म नागबंधम 03 जुलाई को रिलीज होगी ...
-
विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार मिलकर बनाएंगे 'ऑपरेशन सिंदूर'
फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने नए प्रोजेक्ट के लिए ह ...
-
‘आखरी सवाल’ 15 मई को होगी रिलीज
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग की संजय दत् ...
