राजस्थान के छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया 27 मार्च से प्रारंभ
- प्रथम मेरिट सूची होगी 10 अप्रैल को जारी
जयपुर, गुरुवार, 26 मार्च 2026। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत के निर्देश पर विभाग द्वारा संचालित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों (विद्यालय स्तर) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 27 मार्च से ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ कर दी है।
निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री आशीष मोदी ने बताया कि छात्रावासों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in एवं नवीन प्रवेश पोर्टल SJMS के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले नए विद्यार्थियों की मेरिट सूची चरणबद्ध रूप से जारी की जाएगी, जिसमें प्रथम मेरिट सूची 10 अप्रैल, द्वितीय मेरिट सूची 23 अप्रैल, तृतीय मेरिट सूची 4 मई तथा चतुर्थ मेरिट सूची 11 मई 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
श्री मोदी ने बताया कराया कि निर्धारित मेरिट सूचियों के पश्चात यदि रिक्त स्थान शेष रहते हैं, तो प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रदान किया जाएगा। साथ ही, प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।
निदेशक ने बताया कि पूर्व में छात्रावास में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक सत्र हेतु अपनी अंकतालिका संबंधित छात्रावास अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी। सत्यापन उपरांत अधीक्षक द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण कर नियमानुसार प्रवेश प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट http://sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने बिजली वितरण निगम में आठ हजार क्षेत्र सहायक की भर्ती को दी मंजूरी
चेन्नई, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु सरकार ने बिजली वितरण ...
-
एनसीईआरटी ने नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एआई पर 20 घंटे का पाठ्यक्रम शुरू किया
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान ...
-
एनटीए ने 84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनट ...
