केरल में यूडीएफ सरकार बनाएगी, चेन्निथला होंगे मुख्यमंत्री : कांग्रेस नेता कुरियन
कोट्टायम (केरल), बुधवार, 25 मार्च 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. जे. कुरियन ने बुधवार को दावा किया कि नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सत्ता में लौटेगा और पूर्व मंत्री रमेश चेन्निथला मुख्यमंत्री बनेंगे। राज्यसभा के पूर्व उपसभापति कुरियन ने यह बयान तिरुवल्ला में आयोजित यूडीएफ सम्मेलन के दौरान चेन्निथला की मौजूदगी में दिया। उन्होंने कहा, “हम नौ अप्रैल को जीतेंगे। रमेश जो अभी यहां बैठे हैं, वही मुख्यमंत्री होंगे। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है। हालांकि रमेश का मानना है कि पार्टी इस पर अंतिम निर्णय लेगी।’ यह बयान इसलिए महत्व रखता है क्योंकि विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन और केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ समेत वरिष्ठ नेताओं ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि यदि यूडीएफ सत्ता में लौटती है तो मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी आलाकमान द्वारा किया जाएगा।
Similar Post
-
मद्रास उच्च न्यायालय में 15 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति
चेन्नई, रविवार, 09 अगस्त 2026। मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधी ...
-
केरल: कुख्यात अपराधी की तलाश में पार्टी समर्थकों के घरों पर छापेमारी को लेकर माकपा शिकायत करेगी
पतनमथिट्टा, रविवार, 09 अगस्त 2026। केरल के मल्लप्पल्ली में कुख् ...
-
बिहार के मुंगेर में जब्त ट्रक थाने से गायब, जांच के आदेश
मुंगेर, रविवार, 09 अगस्त 2026। बिहार के मुंगेर जिले में जब्त किय ...
