जयपुर में हरियाणा रोडवेज की बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
जयपुर, रविवार, 22 मार्च 2026। जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर चंदवाजी थाना क्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी हीरालाल सैनी ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात ताला मोड़ पर लबाना पुलिया के पास हुआ। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो युवक ईद के मौके पर ताला से जयपुर की ओर जा रहे थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे खड़े अपने दो दोस्तों के पास मोटरसाइकिल रोक ली, तभी पीछे से तेज गति से आई हरियाणा रोडवेज की बस ने मोटरसाइकिल और सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में ताला निवासी मुस्तकीम शाह, अब्दुल मलिक और साहिल की मौके पर मौत हो गई। वहीं सरताज घायल हो गया, जिसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि बस और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश
जयपुर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रा ...
-
राउत का महाराष्ट्र एफडीए अधिकारियों पर उगाही का आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग
मुंबई, सोमवार, 29 सितंबर 2026। शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ...
-
अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा
लखनऊ, सोमवार, 29 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अख ...
