निर्वाचन आयोग ने चुनाव से पहले बंगाल में निगरानी बढ़ाई
कोलकाता, रविवार, 22 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग के चुनावी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी बढ़ाए जाने के मद्देनजर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार से राज्य भर के थानों का दौरा शुरू कर दिया। वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान थाना प्रभारियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुरूप आगामी चुनाव से पहले कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों ने थानों का दौरा शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया, “वरिष्ठ अधिकारियों को जमीनी स्तर पर आकलन करने और स्थानीय पुलिस इकाइयों को मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके।”
अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे भय और हिंसा से मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए कड़ा संदेश दें। उन्होंने बताया, “हमारा ध्यान मतदाताओं में विश्वास जगाने और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पर है।” पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीट के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को होना है जबकि मतगणना चार मई को होगी।
Similar Post
-
उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी
देहरादून, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। उत्तराखंड में सामने आए एमबीब ...
-
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बृहस् ...
-
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, अगले दो हफ्तों में नया नोटिस देगा इंडी गठबंधन
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज् ...
