दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर में भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत
नई दिल्ली, बुधवार, 18 मार्च 2026। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साध नगर में बुधवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लगने से तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने के समय एक ही परिवार के नौ सदस्य घर के अंदर फंसे हुए थे। अधिकारी ने कहा, 'आग एक ऐसी इमारत में लगी जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चार मंजिलें थीं, तथा छत पर टिन का अस्थायी शेड बना हुआ था। बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़े और कॉस्मेटिक्स रखे गए थे, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल का उपयोग रहने के लिए किया जाता था। अधिकारी ने पुष्टि किया कि इस घटना में तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी, जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारी ने यह भी बताया कि अभी कूलिंग और तलाश अभियान जारी है। स्थानीय पुलिस थाने की टीम भी अग्निशमन विभाग की मदद कर रही है।
Similar Post
-
चेन्नई हवाई अड्डे पर विमान का आपातकालीन निकास द्वार खोलने पर यात्री गिरफ्तार
चेन्नई, रविवार, 03 मई 2026। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के &l ...
-
निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु में मतदाताओं के आंकड़े जारी किए; 4.87 करोड़ लोगों ने वोट डाले
चेन्नई, रविवार, 03 मई 2026। निर्वाचन आयोग ने 23 अप्रैल को हुए तमिल ...
-
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, बारिश और आंधी की संभावना
नई दिल्ली, रविवार, 03 मई 2026। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापम ...
