आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया
अमरावती, मंगलवार, 17 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रवादी जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासन के तहत राज्य भर के इमामों और मुअज्जिनों को दिए जा रहे मानदेय के तहत मंगलवार को 45 करोड़ रुपये जारी किए। रमजान के दौरान और ईद से पहले मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के आदेश पर धनराशि जारी की गई। यहां जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ''मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के आदेशानुसार, इमामों और मुअज्जिनों के मानदेय के तहत 45 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।'' यहां सोमवार रात सरकारी इफ्तार पार्टी में नायडू की भागीदारी के बाद छह महीने से लंबित मानदेय का भुगतान कर दिया गया है। राज्य भर में, 10,000 इमामों और मुअज्जिनों को मानदेय निधि के रूप में राशि का भुगतान किया गया है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि लगभग 5,000 इमामों के लिए छह महीने के मानदेय के रूप में 35 करोड़ रुपये, जबकि इतनी ही संख्या में मुअज्जिनों के लिए इसी अवधि के 15 करोड़ रुपये जारी किए।
Similar Post
-
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश
जयपुर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रा ...
-
राउत का महाराष्ट्र एफडीए अधिकारियों पर उगाही का आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग
मुंबई, सोमवार, 29 सितंबर 2026। शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ...
-
अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा
लखनऊ, सोमवार, 29 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अख ...
