रेखा गुप्ता ने भाजपा के नितिन नवीन का किया स्वागत
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 मार्च 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बिहार से राज्यसभा सासंद निर्वाचित होने के उपरांत राष्ट्रीय राजधानी आगमन पर मंगलवार को यहां हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र के उच्च सदन में श्री नितिन नवीन की उपस्थिति राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के संकल्पों को नई शक्ति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि उनका ध्येयनिष्ठ मार्गदर्शन पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता एवं समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से श्री नवीन का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
Similar Post
-
आंध्र प्रदेश सरकार ने इमामों और मुअज्जिनों के लिए 45 करोड़ रुपये का मानदेय जारी किया
अमरावती, मंगलवार, 17 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रव ...
-
आयोग ने विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए 1,100 से अधिक पर्यवेक्षकों को तैनात किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 मार्च 2026। निर्वाचन आयोग ने अप्रैल में ह ...
-
कश्मीर भर में शब-ए-क़द्र को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया
श्रीनगर, मंगलवार, 17 मार्च 2026। कश्मीर में 'शब-ए-कद्र' यानी रह ...
