बदल गया सलमान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम
बॉलीवुड स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल गया है। अब यह फिल्म ‘मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज होगी। मेकर्स ने एक बहुत ही दमदार नया पोस्टर जारी किया है, जो न सिर्फ फिल्म के नाम में बदलाव को दिखाता है, बल्कि एक ऐसा संदेश भी देता है जो आज की दुनिया के लिए बहुत जरूरी है।इस नए टाइटल की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन है “मे वॉर रेस्ट इन पीस। इस सोच के साथ, सलमान खान ने एक बहुत बड़ी और गहरी बात कही है, जो सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बात न करके, पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है जहां यह फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है, वहीं इसके नाम के पीछे छिपा संदेश रणभूमि की सीमाओं से कहीं आगे जाता है। ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के जरिए सलमान खान एक ऐसी सोच सामने लाए हैं, जो दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रही है।
Similar Post
-
मीम्स और रील्स के दौर में कॉमेडी करना और अधिक चुनौतीपूर्ण : अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि लोगों को हंसाना हमेशा से चुनौतीपूर्ण ...
-
द इंडिया स्टोरी 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ होगी
अभिनेत्री काजल अग्रवाल और अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने अपनी आगामी फिल ...
-
शाहिद कपूर अभिनीत 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 106.61 करोड़ रुपये की कमाई की
फिल्म कलाकार शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉक ...
