सीबीएसई ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष के मद्देनजर पश्चिम एशिया क्षेत्र में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ''बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के छात्रों के लिए 16 मार्च से 10 अप्रैल तक निर्धारित 12वीं कक्षा की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। पहले स्थगित की गई परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं।'' उन्होंने कहा, ''इन देशों में परिणाम घोषित करने के बारे में अलग से घोषणा की जाएगी।'' इससे पहले, बोर्ड ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की थी।
Similar Post
-
एनटीए ने 84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनट ...
-
उप्र में मेधावी स्नातक छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
लखनऊ, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक् ...
-
डीयू ने एनईपी के तहत एक साल के पीजी कार्यक्रम में दाखिले की शुरुआत की
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहली ...
