ममता कुलकर्णी ने प्रशंसकों को दिखाया अपना नया परिवार
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में अभिनेत्री लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो में गेस्ट के रूप में नजर आईं। इसके साथ ही अभिनेत्री ने 25 सालों के लंबे गैप के बाद टीवी पर वापसी की। ममता कुलकर्णी ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह प्रशंसकों को नमस्ते करने के साथ वीडियो की शुरुआत करती हैं और लोगों को अपने परिवार से मिलाती हैं। वीडियो में अभिनेत्री अपने घर में बैठी नजर आ रही हैं, जहां उनके बालकनी में कौआ खाना खा रहा है। एक्ट्रेस ने उन्हें दिखाते हुए कहा, "अभी हम सब मिलकर सुबह का नाश्ता कर रहे हैं, बस यही मेरी दुनिया है।" वीडियो में ममता बाल खोली काले रंग के कपड़े में नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री के इस पोस्ट पर कुछ ही देर में हजारों व्यू और लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस लगातार कमेंट्स के माध्यम से एक्ट्रेस के पोस्ट पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक यूजर लिखता है, "आर्यावर्त के ऋषि-मुनि आज से हजारों साल पहले भविष्यवाणी कर चुके थे कि कलयुग में नारी जाति अपने बाल खुले रखेगी। जय सियाराम,"
वहीं, दूसरे यूजर का कमेंट आता है, "आप अच्छी लग रही हैं, हमेशा की तरह।" एक और यूजर कमेंट करते हैं, "नमस्ते नहीं, जय श्री राम। जय मां भद्रकाली मातेश्वरी नारायणी। योगी हैं आप। नारायण से नाम लो। जय श्री राम।" कुछ यूजर कमेंट्स के माध्यम से यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि क्या आप अकेली रहती हैं? बता दें, ममता कुलकर्णी बीते कुछ समय में काफी विवादों में रही हैं। जनवरी 2025 में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान वो किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी थीं लेकिन कुछ ही समय बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर टिप्पणी करने के कारण वो विवादों में आ गईं। इसके बाद किन्नर अखाड़ा ने उन्हें पद से निष्कासित कर दिया।
अभिनेत्री दो दशकों से ज्यादा समय से फिल्मी दुनिया से दूर रहीं और अध्यात्म का मार्ग अपनाया। हालांकि, 25 सालों के लंबे गैप के बाद उन्होंने एक बार फिर टीवी पर वापसी की। लाफ्टर शेफ्स में बतौर गेस्ट के रूप में आकर ममता ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया।
Similar Post
-
अभिनेता धनुष की फिल्म 'ओम' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
अभिनेता धनुष की फिल्म 'ओम' 16 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों मे ...
-
आज ज़ी सिनेमा पर ‘भैरवम’ का वर्ल्ड टेलीविजऩ प्रीमियर
दर्शकों के लिए लगातार नए वर्ल्ड टेलीविजऩ प्रीमियर पेश कर रहे ज़ी ...
-
राम चरण की 'पेड्डी' ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 जून 2026। अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड ...
