ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई 'पूरी तरह सुरक्षित', राष्ट्रपति के पुत्र ने चोटिल होने की खबरों का किया खंडन
तेहरान, मंगलवार, 10 मार्च 2026। ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर जारी अटकलों के बीच को एक बड़ा स्पष्टीकरण सामने आया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के पुत्र, यूसुफ पेजेशकियन ने बुधवार को पुष्टि की कि नये सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई 'पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ' हैं। पेजेशकियन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कुछ मित्रों, जिनके 'उच्च स्तर पर संपर्क' हैं, उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया है कि सर्वोच्च नेता स्वस्थ्य एवं सुरक्षित हैं उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुँचा है।
इससे पहले कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा था कि पिछले दिनों ईरान पर हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में श्री मोजतबा खामेनेई घायल हो गए थे। नियुक्ति के 48 घंटों बाद भी उनके सार्वजनिक रूप से सामने न आने के कारण इन अफवाहों को और बल मिला था। हालांकि, राष्ट्रपति के परिवार की ओर से आए इस बयान के बाद अब उनके स्वास्थ्य को लेकर बनी अनिश्चितता समाप्त होने की उम्मीद है। मोजतबा खामेनेई को हाल ही में उनके पिता आयतुल्लाह अली खामेनेई के निधन के बाद ईरान का तीसरा सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया है। वर्तमान में क्षेत्र में जारी युद्ध के कारण उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं।
Similar Post
-
फ्रांस के कगन और जापान के केन्सो को केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। 2026 के केमिस्ट्री नोबेल पुरस् ...
-
यूएई ने जहाजों पर हमलों के बाद ईरान के साथ सभी व्यापारिक और वित्तीय संबंध तोड़े
अबू धाबी/तेहरान, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। संयुक्त अरब अमीरात (यूए ...
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
