शाहरुख खान ने 'सूबेदार' में अनिल कपूर के अभिनय की सराहना की
अभिनेता शाहरुख खान ने अनिल कपूर की हालिया फिल्म 'सूबेदार' में उनके अभिनय की सराहना की और कहा कि अभिनय के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक है। 'तुम्हारी सुलु' और 'जलसा' जैसी फिल्मों के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित यह फिल्म पांच मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई और इसमें मोना सिंह, सौरभ शुक्ला, राधिका मदान, आदित्य रावल और फैसल मलिक भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
खान ने शनिवार को अपने 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई। उन्होंने लिखा, ''फिल्म 'सुबेदार' का भरपूर आनंद लिया। अनिल कपूर से हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है - संयमित लेकिन प्रभावशाली अभिनय। उनका कला के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है और एक्शन भी शानदार है।'' उन्होंने कहा, ''आदित्य रावल, सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैसल मलिक, राधिका मदान, हर किरदार को अनोखे ढंग से गढ़ा गया है और आप सभी ने शानदार प्रदर्शन किया। सुरेश त्रिवेणी और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई… और ढेर सारा प्यार।''
Similar Post
-
अभिनेता धनुष की फिल्म 'ओम' 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
अभिनेता धनुष की फिल्म 'ओम' 16 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों मे ...
-
आज ज़ी सिनेमा पर ‘भैरवम’ का वर्ल्ड टेलीविजऩ प्रीमियर
दर्शकों के लिए लगातार नए वर्ल्ड टेलीविजऩ प्रीमियर पेश कर रहे ज़ी ...
-
राम चरण की 'पेड्डी' ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 जून 2026। अभिनेता राम चरण की फिल्म 'पेड ...
