उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार लोगों ने 'कलेक्शन एजेंट' से नकदी लूटी
नई दिल्ली, रविवार, 08 मार्च 2026। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर 27 वर्षीय एक 'कलेक्शन एजेंट' से नकदी से भरा बैग लूट लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पीड़ित अविनाश ओल्ड सीलमपुर का निवासी है और चांदनी चौक क्षेत्र में एक कबाड़ व्यवसायी के लिए 'कलेक्शन एजेंट' के रूप में काम करता है। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार को इलाके में एक बैंक एटीएम के पास हुई। एक अधिकारी ने बयान में कहा, "अविनाश अपने स्कूटर पर नकदी ले जा रहा था, तभी एटीएम के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों ने उसे रोक लिया। हमलावरों ने कथित तौर पर उसे हथियार दिखाकर धमकाया, नकदी से भरा उसका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।" अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एक फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान व उन्हें पकड़ने के लिए टीम तैनात कर दी गई हैं।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
