असम में 3.25 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, पांच गिरफ्तार
गुवाहाटी, रविवार, 08 मार्च 2026। असम के कछार जिले में शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3.25 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी। यह बरामदगी दो वाहनों से की गई। सीएमओ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए कछार पुलिस ने सिलचर-कालाइन मार्ग पर दो वाहनों को रोका। सीएमओ ने बताया कि जब्त की गई 538 ग्राम हेरोइन की कीमत 3.25 करोड़ रुपये है। कार्यालय ने कहा, "मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने टीम की व्यवस्थित और कुशल कार्रवाई की सराहना की है तथा कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ असम की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हमारा राज्य पूरी तरह से नशामुक्त नहीं हो जाता।''
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
