फिल्म निर्माताओं ने 'धुरंधर 2' के ट्रेलर किया जारी
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के निर्माताओं ने शनिवार को इसका बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया। ट्रेलर में रणवीर सिंह एक आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एक जोखिम भरे मिशन पर निकलते हैं और प्रतिशोध लेने की कोशिश करते हैं। रणवीर सिंह इस तीन मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर से दमदार वापसी करते नजर आ रहे हैं। । इसमें वह जसकीरत सिंह रांगी और हमजा अली मजारी के दोहरे अवतार में नजर आ रहे हैं। साथ ही यह दिखाया गया है कि रांगी कैसे गिरोह के भीतर से काम करते हुए एक आतंकी संगठन को खत्म करने की कोशिश करता है। ट्रेलर के अंत में सिंह कहते हैं, "अब भारत पाकिस्तान का भविष्य तय करेगा।"
यह फिल्म धर की 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' की अगली कड़ी है, जिसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन रणनीतिकार अजय सान्याल की भूमिका में, अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल के रूप में और संजय दत्त एसपी चौधरी असलम का किरदार निभाते नजर आए थे। यह फिल्म कंधार विमान अपहरण, 2001 का संसद हमला और 26/11 के मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित खुफिया अभियानों की कहानी है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी।
Similar Post
-
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म भूत बंगला
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने भारतीय बाजार में 100 ...
-
'मैं सिर्फ भगवान को याद कर रही थी', अक्षय कुमार के मजाक से जब डर के मारे कांप उठीं भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड सितारों की जिंदगी जितनी चमकदार पर्दे पर दिखाई देती है, उसके ...
-
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी का कैरेक्टर पोस्टर आउट
विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बा ...
