विद्या बालन को अपना ‘हीरो’ मानती हैं तापसी पन्नू
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू, विद्या बालन को अपना हीरो मानती हैं। हाल ही में तापसी पन्नू ने बताया कि हिंदी सिनेमा में अपने करियर को लेकर उनकी सोच पर विद्या बालन का कितना गहरा प्रभाव रहा है। तापसी ने कहा कि वह विद्या को अपना हीरो मानती हैं, क्योंकि उनकी फिल्मों ने उन्हें यह विश्वास दिलाया कि इंडस्ट्री में महिला कलाकार भी लंबे समय तक मजबूत और दमदार भूमिकाओं के साथ आगे बढ़ सकती हैं। तापसी पन्नू ने कहा कि विद्या मेरी हीरो हैं, क्योंकि उन्होंने मेरे करियर को देखने का पूरा तरीका बदल दिया। उन्होंने मुझे यह विश्वास दिलाया कि मैं भी ऐसा कर सकती हूं। यकीन मानिए अगर उनकी दि डर्टी पिक्चर और कहानी जैसी फिल्में नहीं बनी होतीं, तो शायद मेरे जैसे कलाकारों को इंडस्ट्री में आगे बढ़ते रहने का साहस ही नहीं मिलता। इन्हीं फिल्मों ने मेरे करियर की ‘शेल्फ लाइफ’ को लेकर मेरा नजरिया बदल दिया क्योंकि यह फि़ल्में तब रिलीज़ हुईं, जब मैं हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं। इन फिल्मों की सफलता ने मुझे यह भरोसा दिलाया कि अभिनेत्रियां भी कंटेंट-ड्रिवन और मजबूत कहानियों वाली फिल्मों को अपने दम पर आगे बढ़ा सकती हैं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
