डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस में आग लगी, किसी के जख्मी होने की खबर नहीं
नई दिल्ली, गुरुवार, 05 मार्च 2026। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक इलेक्ट्रिक बस में दक्षिण दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर बृहस्पतिवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। डीएफएस के मुताबिक, आग लगने की सूचना दोपहर 12.57 बजे मिली जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। डीएफएस के अधिकारियों ने बताया कि बस पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। यह बस मार्ग संख्या 544 पर आरके पुरम से बदरपुर बॉर्डर तक चलती है। उन्होंने बताया कि समय रहते बस से सभी सवारियों को उतार लिया गया और घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि दमकल की गाड़ियों ने आग को बुझा दिया है।
Similar Post
-
जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त करना छात्रों के साथ बड़ा अन्याय होगा : महबूबा मुफ्ती
श्रीनगर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीड ...
-
युवा कांग्रेस नेता ने पूर्वोत्तर में महंगे हवाई किरायों, सीमित प्रतिस्पर्धा का मुद्दा उठाया
ईटानगर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। पूर्वोत्तर क्षेत्र में हवाई किरा ...
-
कॉजपा के संसद मार्च के समर्थन में नागपुर में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
नागपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कॉकरो ...
