महबूबा ने मेहदी और मट्टू के खिलाफ मामले दर्ज किए जाने की कड़ी आलोचना की
श्रीनगर, बुधवार, 04 मार्च 2026। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ दर्ज मामले ''पूरी तरह से अनुचित'' हैं और इन्हें तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। महबूबा, जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा मेहदी और मट्टू के खिलाफ डिजिटल तथा सोशल मीडिया मंच पर ''झूठी, मनगढ़ंत और भ्रामक सामग्री'' प्रसारित करने के आरोप में मंगलवार को दर्ज किए गए मामले पर प्रतिक्रिया दे रही थीं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आगा रुहुल्लाह और जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पूरी तरह से अनुचित और अन्यायपूर्ण है। इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।'' पीडीपी अध्यक्ष ने अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का जिक्र करते हुए कहा, ''ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए हमले तथा ईरान के सर्वोच्च नेता की शहादत पर सिर्फ केंद्र और जम्मू कश्मीर की नेकां सरकार द्वारा चुप्पी साधे जाने से यह नहीं माना जा सकता कि इस मुद्दे पर बोलने वाले अपराधी हो जाएंगे और ऐसा करने वालों पर कानून के तहत मामले दर्ज किए जाएंगे।''
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
