पश्चिम एशिया में फंसे महाराष्ट्र के 164 पर्यटक वापस लौट आये हैं: शिवसेना
मुंबई, बुधवार, 04 मार्च 2026। अमेरिका एवं इजराइल के ईरान के साथ संघर्ष के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे महाराष्ट्र के कुल 164 पर्यटक दो उड़ानों से स्वदेश लौट आए हैं। शिवसेना के एक पदाधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। शिवसेना पदाधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के इन पर्यटकों के स्वदेश वापसी के लिए उड़ानों की व्यवस्थ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की थी। उन्होंने बताया कि 76 और 88 पर्यटकों को लेकर दो विमान मंगलवार रात यहां उतरे। पदाधिकारी ने बताया कि वापस लौटे लोगों में पुणे स्थित 'इंदिरा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज' के 84 छात्र और ठाणे, अहिल्यानगर तथा पुणे के निवासी शामिल थे। शिंदे के कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि फंसे हुए महाराष्ट्र के निवासियों को लेकर यूएई के फुजैरा हवाई अड्डे से दो उड़ाने अपराह्न 3:30 बजे और शाम 4:30 बजे मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगी। शिंदे ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''शिवसेना दुबई में फंसे महाराष्ट्र के कई निवासियों को वापस लायी है।'' उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को श्रेय दिया।
Similar Post
-
शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए व्यापक सुरक्षा, यातायात प्रबंध किए गए
बेंगलुरु, मंगलवार, 02 जून 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप म ...
-
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान : जम्मू में 50 दिन में 170 से अधिक मामले दर्ज, 202 गिरफ्तार
जम्मू, मंगलवार, 02 जून 2026। जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों की त ...
-
उच्चतम न्यायालय में पांच नए न्यायाधीशों ने ली पद की शपथ
नई दिल्ली, मंगलवार, 02 जून 2026। उच्चतम न्यायालय में नियुक्त कि ...
