पूर्वी चंपारण में छह बच्चों की डूबने से मौत
मोतिहारी, बुधवार, 04 मार्च 2026। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में छह बच्चों की पानी से भरे एक बड़े गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार शाम केसरिया थाना क्षेत्र के लोहड़गवा गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दीक्षा कुमारी (12), सोनाक्षी कुमारी (9), प्रिया कुमारी (7), आराध्या कुमारी (11), छोटी कुमारी (8) और प्रिंस कुमार (11) के रूप में हुई है। केसरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने संवाददाताओं को बताया, "ग्रामीणों के अनुसार जब एक लड़की गड्ढे में नहाने के लिए उतरी तो वह फिसल गई और डूबने लगी। उसे बचाने की कोशिश में अन्य बच्चे भी पानी में कूद गए और सभी डूब गए।" उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Similar Post
-
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवा ...
-
मणिपुर को इतनी सुरक्षा की जरूरत थी:दिल्ली में प्रदर्शनों के मद्देनजर पुलिस तैनाती पर तृणमूल का तंज
कोलकाता, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुण ...
-
अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया
नई दिल्ली, शनिवार, 17 अक्टूबर 2026। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय ...
